
नगर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्री सुरेंद्र पिंपले जी का दुखद आकस्मिक निधन।
समाजसेवी,मिलनसार,धार्मिक प्रवर्ति,
देवेंद्र नगर के प्रख्यात डाक्टर श्री सुरेंद्र पिंपले जी की हृदय गति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन 21,3, 2022 को रात्रि 09:20 बजे उनके निज निवास मैं हो गया। डॉक्टर पिंपले जी के निधन का समाचार सुनकर नगर तथा क्षेत्र के गांवो में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास पर हजारों लोगो ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ पिंपले जनता को अपना परिवार समझते थे। रात दिन किसी भी वक्त जनता की सेवा एवं इलाज करने के लिए तत्पर रहते थे। इस भौतिकवादी युग में ऐसे डॉक्टर देखने को बहुत कम मिलते हैं किसी भी व्यक्ति के पास इलाज के लिए पैसा नहीं है तो डॉक्टर पिंपले स्वयं अपने पैसों से उनका इलाज करते थे उन्होंने कभी भी किसी को निराश नहीं किया पैसे के अभाव में किसी भी मरीज को वापस नहीं जाने दिया। उनका स्वभाव भी शांत था मजाकिया अंदाज में मरीजों को डांटना और हंस करके चिंता पूर्वक इलाज करते थे उनके निधन से नगर एवं क्षेत्र की जनता बहुत ही दुखी है डॉक्टर की उम्र करीब 71 वर्ष की थी। डॉ पिंपले बहुत अच्छे समाजसेवी थे। धर्म प्रेमी थे उन्होंने मंदिर निर्माण धार्मिक आयोजनों सामाजिक आयोजनों खेलकूद के भी आयोजनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है बे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं। उनका संस्कार 22, 3, 2022 को प्रयागराज में किया जावेगा मेरी तथा नगर एवं क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें शत-शत नमन ईश्वर से प्रार्थना है डॉ पिंपले जी को अपने चरणों में स्थान देने की कृपा करें और उनके परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना ,ओम शांति शांति शांति 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
