
जीरो मॉडल हाईस्कूल में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
देवेन्द्रनगर:- 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती जीरो मॉडल हाईस्कूल देवेन्द्रनगर में मनाई गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति वरिष्ठ शिक्षक रामनिवास गर्ग व विशिष्ठ अथिति अशोक जैन रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ववलन व माल्यार्पण कर किया गया। ततपश्चात विशिष्ठ अथिति अशोक जैन द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।वहीं शिक्षिका श्रीमती प्रेमलता मिश्रा व कु.प्रगिता जैन ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए जीवन व्रतांत पर प्रकाश डाला।
वहीं एलईडी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय को दिखाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति रामनिवास गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं पूरे विश्व मे कम आयु में आद्यात्मिक विचारों से लोगों को काफी प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय प्राचार्य रमेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम आप सभी को स्वामी जी के बताए सदमार्गो पर आगे बढ़ना है एवं उनका अनुसरण करना है। कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, रामनिवास गर्ग,अशोक जैन,विनोद तिवारी, नरेंद्र शर्मा,मुकेश पटेल,सुखसागर त्रिपाठी,सतेंद्र नामदेव,पारस जैन,प्रेमलता मिश्रा,प्रीति तिवारी,अंजलि जैन,अंचल जैन,संयोगिता शर्मा,रश्मि शुक्ला,जीनत अख्तर सहित प्रगिता जैन उपस्थित रही।
