
पन्ना जिला प्रशासन ने किया कोविड 19 बैक्सीनेशन महाभियान का शुभारंभ।
आज 21 जून से 30 जून तक चलाया जायेगा बैक्सीनेशन महाभियान।
कैबनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिले के अधिकारियों ने साइकिल रैली निकालकर लोगो की किया जागरूक।
मध्यप्रदेश में आज कोविड 19 के बैक्सीनेशन महाभियान का आज से शुभारम्भ किया गया है। इसी क्रम में पन्ना जिले मे भी बैक्सीनेशन महाभियान का आज शुभारंभ किया गया है। जिसमे मध्यप्रदेश सरकार के कैबनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जनकपुर ग्रामपंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां से 5 किलोमीटर लक्ष्मीपुर तक साइकिल रैली निकालकर लोगो को बैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया है।मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में प्रदेश के सरकार के निर्देशन में आज से कोविड 19 की बैक्सीन हर व्यक्ति को लगाने के लिए आज बैक्सीनेशन महाभियान का शुभारंभ किया गया है।जिसमे सर्वप्रथम जनकपुर ग्राम पंचायत में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगो से बैक्सीन लगवाने की अपील की है। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई जिसमे मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ,कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा, एसपी धर्मराज मीना ने 5 किलोमीटर लक्ष्मीपुर ग्रामपंचायत तक साइकिल चलाकर आम जनता को जागरूक किया हैL
कि गांव के लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुँचकर बैक्सीन अवश्य लगवाएं एवं लोगो को भी बैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करे किसी प्रकार की भ्रांतियों में ध्यान नही दे और बढ़चढ़कर बैक्सीन लगवाएं एवं अपने परिवार को कोरोना महामारी से सुरक्षित करें।
